- गाजीपुर के थाना क्षेत्र करीमुद्दीनपुर का मामला
- थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का रहने वाला है आरोपी
- पुलिस को कई दिनों से थी भीम राजभर की तलाश
- मुखबीर की सूचना पर दुबिहा बाजार से पुलिस ने किया गिरफ्तार
रजनीश मिश्र (छोटे), बाराचवर (गाजीपुर) : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मिडिया पर अफवाह फैलाने व भड़काऊ बयान पोस्ट करने पर ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई करने का पुलिस को निर्देश दिया है। आरोपी की पहचान भीम राजभर निवासी गांव नेवादा के रूप में हुई है। जिससे कि इस महामारी पर कोई ऐसी अफवाह न फैले जिसके वजहं से आमजन में किसी प्रकार की कोई गलत संदेश पहुंचे। इतनी सख्ती के बावजूद भी कुछ लोग सोशल मिडिया पर अफवाह फैलाने से बाज आ नहीं रहें।ऐसे लोगो पर अंकुश लगाने के लिए गाजीपुर जिले की करीमुद्दीनपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुंए एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।
भड़काऊ विडियो किया पोस्ट
करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की हमे सूचना मिली की एक युवक जिसका एकाउंट भीम राजभर के नाम से था। अपने फेसबुक पर गलत विडियों पोस्ट किया ।जिसके विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मुखबिर कि सूचना पर थाने क्षेत्र के दुबिहा बजार से उसे पकड़ा गया हैं।
क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान मिली सूचना
करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की कल शाम को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की भीम राजभर कहीं भागने के फिराक में दुबीहा बजार के रामलीला मैदान मे एक दुकान के पीछे छुप कर बैठा हैं। सूचना मिलते ही टीम के साथ एसओ दिव्य प्रकाश सिंह ,उप निरिक्षक पवन कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल लालबहादुर मोर्या, कांस्टेबल संजय प्रसाद साइबर सेल ,कांस्टेबल रामराज व शिव बाबू के साथ उक्त स्थान पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को थी काफी दिनों से तलाश
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की आरोपी भीम राजभर निवासी नेवादा थाना करीमुद्दीनपुर के उपर कुछ दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनो से थी । थानाध्यक्ष ने बताया की उक्त आरोपी को निम्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया । सोशल मिडिया पर गलत अफवाह फैलाने व पोस्ट करने पर होगीं सख्त कार्रवाई। थानाध्यक्ष ने बताया की अगर सोशल मिडिया पर गलत विडियों पोस्ट व अफवाह फैलाता हैं।जिससे आमजन में कोई गलत संदेश पहुंचे ऐसे लोगो को नहीं बक्सा जायेगा ।
वीडियो की कहीं और की है, होगी कड़ी कार्रवाई
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि आरोपी भीम राजभर पुलिस के खिलाफ भ्रामक विडियो अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था। जो वीडियो ने उसे पोस्ट किया है वह पुरानी है और कहीं दूसरे जगह की है। इस वीडियो से लोगों में गलत संदेश जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
