बलिया : थाना सहतवार पुलिस एक युवती सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।  आरोप हे कि पड़ोसी राज्‍य बिहार के सीवान जिले से ये दोनो युवक लड़की को भगाकर लाए थे।  पुलिस के अनुसार इन तीनों को पकड़ कर क्वारंटीन में रखा जा रहा है।  जबकि लड़की के अनुसार दोनों युवक उसे झांसा देकर भगा ले आए।
लड़की की माने तो वह सीवान जिले के एक गांव से मंगलवार को अपनी बहन के यहां पैदल जा रही थी। इस दौरान जब वह सिधवलिया के पास पहुंची तो छपरा जिले के दिनेश राम ने उसे बहन के यहां पहुंचाने का बहाना बनाकर झांसे में लेकर बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के चतुरी के यहां लेकर आया। जहां से दोनों युवक उसे लेकर रेवती-सहतवार होते हुए कहीं ले कर जा जा रहे थे।