रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) : कोरोना जैसे बिमारी के चलते पुरे देश में लॉक डाउन लगा हुआं हैं,जिससे लोग घरो से बाहर न निकले व इस महामारी से सुरक्षित रहें । वहीं लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रसाशन को कड़ा निर्देश दे रखा है,लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाये।पुलिस तो अपना कार्य कर रहीं हैं , लेकिन कुछ लोग लॉक डाउन को दरकिनार कर बाहर घुमने से बाज नहीं आ रहें।ऐसे लोगो से निपटने के लिए बरेसर थाने क्षेत्र के बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह व उनकी टीम बुधवार के सुबह.गाड़ियों का चलान करना शुरू कर दिया।
बेवजह मोटरसाइकिल से घुम रहें लोगों का कटा चलान
बुधवार को लॉक डाउन का उलंघन कर बेवजह बाराचवर चौराहे पर  मोटरसाइकिल से घुम रहें लोगो का बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने  सख्ती दिखाते हुंए चलान कर दिया । सख्त हिदायत देते हुंए  कहां कि आप लोग बेवजह घुमना बंद करे सरकार आपही लोगो कि रक्षा के लिये कड़ा कदम उठाया हैं।जिससें आप इस.महामारी से बचें रहें।वहीं चौकी प्रभारी श्री सिंह ने कहां कि लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों. से सख्ती से निपटा जा रहां हैं।जिसमे चार दोपहिया वाहनों का चलना किया गया है। चौकी प्रभारी ने कहां कि सिर्फ जरुरतमंद जो लोग दवा व अस्पताल जा रहें हैं ऐसे लोगो को ही छूट दिया जा रहां हैं।