प्रतिकात्‍मक फोटो: स्रोत सोशल साइट
पटना : अब बिहार में कोरोना का वायरस लालू के मंत्र से भागेगा।  इसके लिए पूर्व मुख्‍य मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज में मंत्र दिया है।  उल्‍लेखनीय है कि चारा घोटाले के मामले में इस समय लालू प्रसाद यादव झारखंड की जेल में 14 साल की सजा काट रहे हैं।   
 राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि- 'सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।' इस समय लालू प्रासाद  रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।  उन्होंने लोगों से कहा है कि आप सभी अपनों के जीवन के लिए घर में ही रहें।