आजमगढ़ : जिले के ग्राम सभा पियरोपुर के प्रधान के देवर पर पुलिस मनरेगा राशि हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह मामला सठियांव ब्लॉक का है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की है। यहीं नहीं धीमी जाचं करने के आरोप में सेक्रेटरी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। साथ ही कोटेदार और लेखपाल को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
गांव पियरोपुर के लोगों ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान के देवर सुरेंद्र यादव की ओर से मनरेगा की धनराशि हड़पी जा रही है। मजदूरों का अंगूठा लगवा करके धनराशि खुद ले ली जा रही है।
