![]() |
| प्रतिकात्मक स्रोत सोशल साइट्स |
बलिया : बेल्थरारोड के एसडीएम ने पूर्व विधायक गोरख पासवान को नोटिस थमा दिया है। पासवान पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है।
एसडीएम राजेश यादव ने बताया कि अखबरों के मार्फत लॉकडाउन ब्रेक या सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होने का मामला संज्ञान में आने पर ऐसी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन या पुलिस को बिना सूचना दिए राहत सामग्री व खाद्यान्न के पैकेट दिए जा रहे हैं और कई बार सोशल डिस्टेंस का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिसका लॉकडाउन और इसके उद्देश्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है।
