वाराणसी : लोगों में कोरोना का डर इतना समाया हुआ कि लोग दूसरे को तो क्‍या दूसरे शहराने से आने वाले अपनों भी घर से भगाने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के गोला दीनानाथ में सामने आया। यहां मुंबई से पैदल चल कर घर लौटे युवक को परिजनों ने दरवाजे से ही भगा दिया। 
बताया जा रहा है कि युवक अशोक मुंबई में एक होटल में काम करता है। लॉकडाउन और मुंबई में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मुंबई से वाराणसी अपने घर के लिए पैदल ही चल पड़ा। करीब 1600 किलोमीटर की यात्रा पैदल करने के बाद रविवार को अशोक पहुंचा। यहां अस्‍पताल में जांच करने के बाद डाक्टरों ने उसे घर में 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने की हिदायत दी। इसके बाद वह घर पहुंचा तो मां ने घर का दरवाजा ही नहीं खोला। घरवालों का कहना था कि अशोक मुंबई से आया है, हो सकता है कि उसे कोरोना हो।