आजमगढ़ : थाना बरदह पलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।  आरोप है कि इस शिक्षक ने स्‍वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्‍पणी की थी।  पुलिस ने यह कार्रवाई उसी के गांव निवासी एक व्‍यक्ति की शिकायत पर की है। आरोपी की पहचान  गांव अहिरौली निवासी मुमताज अंसारी रूप में बताई जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने 26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पोस्ट की गई फोटो पर अभद्र टिप्पणी की थी। आरोपी समद इंटर कॉलेज भदोही में सहायक अध्यापक है। इसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है।