रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर)
मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चंदनी गांव के पूरब तरफ सिवान में गुरुवार को शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कुण्डेसर ग्रामपंचायत बकसापुर जितेंद्र यादव उम्र 40 के रुप मे हुई है।
प्राप्त सुचना के मुताबिक जितेन्द्र बुधवार को अपने परिजनो से रिस्तेदारी मे कह कर सुबह 10बजे गया था।
जब वह रात को घर नहीं आया तो परिजन काफी परेशान हो गये ।और उसके नम्बर पर फोन करने लगे लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहां था।परिजनो ने बताया की सुबह.सौच जाते समय ग्रामीणों के द्वारा उनको इस.बात का पता चला मौके पर परिजन पहुंच पुलिस को इस बात की सुचना दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक जितेन्द्र पहले खोवा बेचने के साथ खेती का कार्य करता था।ग्रामीणों के मुताबिक फरवरी मे बेचे गये मटर का 70हजार रुपये न पाने को लेकर जितेंद्र काफी परेशान था।
वहींं प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया की प्रथम द्रिष्टया मौत का कारण विषाक्त पदार्थ से लग रही हैं।लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं सही जानकारी मिल पायेगी।
