कानपुर : यहां एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति को लोग अरथी पर लिटा कर संस्कार के लिए ले जा रहे थे वह अचानक उठ बैठी। कुछ ऐसा ही हुआ नगर के नयागंज इलाके में। गोलगप्पे की मशहूर दुकान चलाने वाले शंकर बताशे वाले को दिवंगत समझ परिजनों ने उनके दाह संस्कार की तैयारियां कर ली थी। जब शंकर को अरथी पर लेटाया जाने लगा तो वह बोल उठा। कहा कि उसके कहां ले जा रहे हो। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। यह देख सभी हैरान रह गए। आनन-फानन में शंकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार घंटे बाद उसका निधन हो गया।
