![]() |
| स्रोत : सोशल साइट |
गाजीपुर : देशभर में कारोना से बचाव के लिए लॉकडाउन है। इस दौरान जरूरतमंद लोग सरकार और स्वयंसेवी संगठनों से मदद की आस लगाए बैठे हैं। ऐसे में जिले के जखनियां तहसील के प्रिंस गुप्ता ने अपने पिता जगन्नाथ गुप्ता के तेरहवीं भोज के लिए रखी गई रसद को कोतवाली भुड़कुड़ा में बनाये गए अन्नपूर्णा बैंक में दान कर दिया।
जखनियां स्थित महावीर प्रभात शाखा के प्रिंस गुप्ता के पिता जगन्नाथ गुप्ता का 15 मार्च को निधन हो गया था। उनके तेरहवीं के लिए रखी खाद्यसामग्री को भोज 28 मार्च को संक्षिप्त में केवल परिजनों के साथ संपन्न करना पड़ा।
इसके बाद प्रिंस गुप्ता के बड़े भाई व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक दुर्गा प्रसाद की सलाह पर भोज के निमित्त रखा गया खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को वितरित कर दिया गया।
उनकी सलाह को मानते हुए दोनों भाइयों ने शुक्रवार की सुबह सभी अनाज वाहन पर लदवाकर भुड़कुड़ा कोतवाली में बनाये गए पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक में जमा करा दिया। उनकी इस नेक पहल की क्षेत्र के लोगों ने काफी सराहना किया। कोतवाली परिसर में खाद्यान्न जमा करने के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों ने तस्वीर खीचने की कोशिश किया जिसे दोनों भाइयों ने निवेदन पूर्वक मना कर दिया।
