![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
रांची (झारखंड) : लॉकडाउन तोड़न और पुलिस व हेल्थ स्टाफ पर हमला करने वाले न जाने कब सुधरेंगे। दिल को हिला देने वाली एक खबर झारखंड के रांची से आई है। यहां दो दिन के एक बच्चे को कोरोना हो गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित इस बच्चे को रिम्स अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया है। कहा जा रहा है कि दो दिन पहले इस बच्चे को जन्म देने वाली महिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी कश्यप ने कहा, 'बच्चे की उचित देखभाल की जा रही है और सभी सावधानी बरती जा रही है। रांची प्रशासन ने कहा कि सदर अस्पताल के कर्मचारी जिन्होंने महिला को अटेंड किया था उनका अब परीक्षण किया जाएगा।
