पटिायाला - दो दिन पहले पुलिस पर हमला कर एसआई का हाथ काटने वाले निहंगों के हिमायती ग्रंथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर समाना पुलिस ने आरोपी गांव कादराबाद स्थित गुरुद्वारे व डेरे के ग्रंथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को जेल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि आरोपी गांव कादराबाद के साथ बने डेरे में ग्रंथी की सेवा करता है।  उसने कहा कि अनाज मंडी सन्नौर में निहंगों पुलिस टीम पर हमला कर कच्‍छा काम किया है। बताया जा रहा है कि आरोप हरजीत सिंह अफीम की खेती किया हुआ था। उसके पास से पांच किलो पोस्त बरामद हुई है।