रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) -:कोरोना महामारी के चलते पुरे देश में इस समय लॉकडाउन लगा हुआं हैं।जिसके वजहं सें सभी प्रतिष्ठाने बंद हैं,शासन ने सख्त निर्देश जारी किया हुआ हैं कि कहीं भी लोग इकट्ठा ना हों और लोग घरों में सुरक्षित रहें ।इस महामारी के चलते सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले पुजा पाठो पर पहले ही रोक लगा रखी हैं। शासन ने लॉक डाउन को द्रिष्टिगत 14अप्रैल को होने वाले अंबेडकर जयंती सार्वजनिक जगहों पर नहीं मनाई जायेगी ।
बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया की कोरोना महामारी के चलते देश में पुर्णतः लॉकडाउन लगा हुआ हैं।लोग घरो में रहें व सुरक्षित रहें इस स्थिति में सरकार ने सभी तरह के पुजा पाठ व जयंतियो पर रोक लगा रखी हैं।ताकी लोग एक जगह इकट्ठा न हो और संक्रमण से बचे रहें ।कोरोना महामारी के वजहं सें 14अप्रैल को सार्वजनिक स्थानों पर अंबेडकर जयंती नहीं मनाई जायेगी । लोग अपने घरो में ही अंबेडकर जयंती मनाये व संक्रमण से बचे रहें । बरेसर थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया की इसकी जानकारी एलाउंस कर लोगों को दे दिया गया हैं।
करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा दे दी गई है जानकारी
![]() |
| थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह। |


