![]() |
| प्रतिकात्मक |
गाजीपुर : जिले के गांव भोजूराय में रात के समय कुछ लोगों को एक व्यश्क्ति को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। मौके पर पहुंची थाना सादात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। जबकि, मृतक के भाई के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
मृतक की पहचान थाना सैदपुर के परसनी कला निवासी राकेश कुमार रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश मानसिक रूप से बीमार था और दो दिन पहले वह घर से निकला था।
