प्रतिकात्‍मक।

दिलदारनगर (गाजीपुर) : जिले के दिलदारनगर में कोरोना के दो मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन ने मरकजी मस्जिद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।  बता दें कि इससे पहले यहां क्वारंटीन किए दोनों मरीजों को सेहत विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद में बनाए गए लेवल वन के कोरोना वार्ड भेज दिया है । इसके साथ ही  क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने का काम भी किया जा रहा है।  दिलदारनगर में दो कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद अब इनकी संख्या पांच तक पहुंच गई है।  उल्‍लेखनीय है कि शहर के महुआबाग स्थित एक मस्जिद में 31 मार्च को कुल 14 जमाती मिले थे।  इसमें से आठ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के थे। इनमें से तीन लोग संक्रमित पाए गए थे। बाद में  पता चला कि वह लोग दिलदारनगर के एक जलसे में शामिल हुए थे।