रजनीश कुमार मिश्र ।बाराचवर (गाजीपुर) प्रधानमंत्री के अह्वान पर कोरोना को हराने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगो ने अपने घरो के लाईट बंद कर अपने दरवाजे व छतो पर मोमबत्ती व दिपक जलाकर एकजुटता का संकेत दिया।
वहीं गाजीपुर के शहरी व ग्रामीण लोगो ने कहां कि इस अभियान में हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े हैं।
नौ बजे बंद हुई लाईट जले दिपक व मोमबत्ती
जैसे ही घड़ी कि सुई टिक टिक करते हुंए नौ पर पहुंची वैसे ही, देश के अगुवा के कहें अनुसार लोगों ने अपने अपने घरो के लाइट बंद कर दिपक व मोमबत्ती जलाना शुरू कर दिया।वही कुछ लोग  अपने दरवाजे  पर दिपक की रंगोली बना डाली मानो जैसे दीपावली का त्यौहार हों।

घंटों व शंख कि ध्वनियों से दिया एकजुटता का संकेत
कोरोना को हराने के लिए लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहें अनुसार दिपक व मोमबत्तियां जलाये तत्पश्चात  अपने अपने दरवाजे पर खड़े हो शंख व घंटी बजाकर एकजुटता का संकेत भी दिया।वहीं कुछ युवको ने पटाके  फोड़े आसमान मे आतिशबाजी भी किया।

नाचते हुए भी किया प्रधानमंत्री का समर्थन
ग्रामीण इलाकों के कुछ लोगो ने अपने दरवाजे पर नाचते हुएं व तालियां बजाकर प्रधानमंत्री के इस.अभियान का समर्थन करते हुंए भी नजर आये।
इन लोगों ने कहां.की इस महामारी को भगाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं।

सभी धर्मों के लोगों ने किया समर्थन
सभी कौम के लोगों ने प्रधानमंत्री के इस.अह्वान का खुल कर समर्थन. किया ।कहां की इस महामारी को रोकने के लिए हमारी सरकार पूर्ण जोर कोशिश कर रहीं.है।हम.सभी लोग इस अभियान में देश के साथ हैं।

थानो से भी किया गया समर्थन
जिले के सभी थानो में लाइट बंद कर दिपक व मोमबत्ती जलाये गये।जिलें के बरेसर व करीमुद्दीनपुर थानों में भी नौ मिनट के लिए लाईट बंद कर ।इस अभियान का समर्थन किया गया।जैसे ही नौ बजा वैसे ही थानो कि लाईट बंद कर दि गई ।दिपक व मोमबत्ती जलाकर इस अभियान का हिस्सा बने बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहां की हम  सभी अपने कर्तव्यों के साथ साथ इस हिस्सा बने ,वहीं करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहां की इस महामारी को भगाने के लिए हम लोग देश के साथ हैं।वहीं बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने चौकी प्रागण में दिप जलाकर एकजुटता का समर्थन किया।