मुरदाबाद : प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है।  इसके साथ पुलिस और मेडिकल स्‍टाफ पर हमले के मामले भी बढ़ते जा रही है। प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्‍या आठ सौ के आंकड़े को पार कर गई है।  जबकि, 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 ऐसे में ताजा मामला मुरादाबाद से आया है।  यहां एक दस माह के बच्‍चे सहित छह और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव निकली है। इन मरीजों में से तीन  तब्लीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे  हैं। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्‍या 39 पहुंच गई है।