प्रतिकात्‍मक फोटो

लखनऊ :  झांसी जिले से एक हृदय विदारक खबर आई है।  जिले के ककरबई थाना क्षेत्र के गांव सिया में खेल-खेल में दो बच्‍चों की जिंदा जल कर मौत होगई। मरने वाले दोनों भाई-बहन बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है  अपनी एक बड़ी बहन के  साथ दोनो बच्‍चे मकान के पास बने मचान पर खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्‍चा घर से माचिस उठाया लाया और  खेल-खेल में माचिस जल गई इससे मचान में आग लग गई। इसमें चार साल की बच्ची यहां से कूदकर मां-बाप को बुलाने के लिए दौड़ी भी लेकिन तब तक दोनों जल चुके थे। जिनकी अस्‍पताल ले जाते समय मौत हो गई।