![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
गाजीपुर - शम्मै हुसैनी अस्पताल को जिला प्रशासन ने फिलहाल अस्थाई जेल बना दिया है। इस बात की पुष्टि कोतवाल धनंजय मिश्रा ने की है। इस अस्पताल में क्वारंटीन किए गए 11 संदिग्धों को फिलाहल के लिए यहीं रखा जाएगा। इनकी दूसरी रिपोर्ट जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। कोरोना संकट खत्म होने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। बता दें कि गाजीपुर में पहले मिले कोरोना के तीन मरीज दिल्ली के मरकज से होकर आए जमाती हैं। यह सभी दिलदारनगर में भी एक जलसे में शामिल हुए थे। उसके बाद यहां के मरकजी मस्जिद से कुल 13 लोग पकड़े गए, उसमें से भी दो कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके बाद बाकी 11 लोगों को क्वारंटीन कर लिया गया।
