गाजीपुर : जिले गांव लारपुर के कब्रिस्तान के पास एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद होने से क्षेत्र में संसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रदीप दुबे पुत्र दिनेश दुबे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर थाना बहरियाबाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की हत्या धारदार हथियारों से की गई थी। बताया जा रहा है कि प्रदीप सोमवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। परिजन रातभर उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह गांव के कुछ लोगों ने जोलबगिया कब्रिस्तान के पास उसका शव देख कर घरवालों को सूचित किया।
