प्रतिकात्‍मक फोटो।
लखनऊ : पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि कोरोना से मरेन वाला व्‍यक्ति भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य के पिता थे। उल्‍लेखनीय है कि मेरठ में कोरोना से अब तक चार लोगों की मौत चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने भाजपा नेता समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। यह भाजपा नेता महानगर अध्यक्ष का करीबी है।