लुधियाना : कोरोना वायरस के कारण पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा हुआ है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महानगर भाई रणधीर सिंह नगर में किसी ने एक महिला की हत्या कर दी। लोगों को वारदात की जानकारी तब हुई जब महिला के घर काम करने वाली आई तो उसने शव देख शोर मचाया। महिला की पहचान भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गीता रानी के रूप में हुई है। बाया जा रहा है महिला आयुर्वेद की डॉक्टर थी और किराए के मकान में रह कर प्रेक्टिस करती थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
