रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर 
करंडा थानाक्षेत्र के चोचकपुर बजार में बीती रात नशे में मिले तीन कथित पत्रकारों को पुलिस ने लॉकडाउन व पुलिस से दुर्व्यवहार करने के जूर्म मे पुलिस ने उन्हे जेल भेज दिया।
प्राप्त सुचना के मुताबिक बीती रात पुलिस गश्त पर थी ।
तभी पुलिस को सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध जिप्सी दिखी जिसकी तलाशी लेने के लिए पुलिस कर्मी नजदीक पहुंच देखा की जिप्सी मे एक महिला व दो पुरुष बैठे दिखे ।
करंडा थानाध्यक्ष धर्मेद्र  पाण्डेय ने बताया की जब पुलिस यहां रुकने का कारण पुछी तो  तीनो वाराणसी का पत्रकार बता रोब झाड़ने लगे व बतमीजी करना शुरू कर दिया ।
वहीं करंडा थानाध्यक्ष धर्मेद्र पाडेय ने बताया की पूछताछ में तीनो राहुल श्रीवास्तव संतोष पटेल व महिला अपने को वाराणसी का पत्रकार बता रहें थे।इन्हें लॉकडाउन व पुलिस से बतमीजी करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।