जौनपुर : थाना क्षेत्र सुरेरी के सुल्तानपुर पट्टीकीरतराय में मोबाइल पर बात रकने से रोकने पर 17 वर्षीय एक लड़की ने कुंए में कूद कर खुदकशी कर ली। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मृतका की पहचान लक्ष्मी उर्फ टुनटुन पुत्री बच्चन गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कुएं से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों की ओर से बताया गया है कि किशोरी को मोबाइल पर बात करने को लेकर उसके पिता ने उसे डांटा था।
