लखनऊ : प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। संबंधित थाने की पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला मेरठ देहात क्षेत्र के फलावदा का बताया जा रहा है। आरोपित सपा नेता का नाम अतुल प्रधान बताया जा रहा है ।
थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि सपा नेता अतुल प्रधान और उनका पीए नितिन कटारिया 13 अप्रैल को क्षेत्र के गांव होरी में मंदिर के समीप भीड़ एकत्र कर बिना परमिशन के राशन बांट रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया था।
