जम्मू : आतंकियों में श्री नगर के जाकूरा थाने में तैनात एक पुलिस कर्मी को उसके घर से अगवा कर लिया है। यह घटना दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी की शिनाख्त जावेद जब्बार के रूप में हुई है। इसकी पुष्टिी आईजी विजय कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी को आतंकियों के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है। यह घटना वीरवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की संख्या चार थी और वे जबरन पुलिस कर्मी के घर में घुस कर उसे हथियारों के दम पर अगवा कर ले गए।
