मऊ : जिले के नगर पंचायत कोपागंज में कोरोना पॉजिटेवि का पहला मरिज सामने आया। इस मरीज की पहचान दोस्तपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद मजहरुल इस्लाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मजहरुल मार्च में जमात के साथ देवबंद सहारनपुर गया था।
जिले में कोरोना सक्रमित का पहला मामला सामने आने के के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम के साथ डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और पूरे मोहल्ले को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी।
