
भदोही - पति से झगड़े के बाद यहां एक महिला अपने पांच बच्चों के साथ गागा में कूद गई। हलांकि कुछ देर बाद महिला तैर कर बाहर निकल आई, लेकिन उसके सभी पांचों बच्चे डूब गए। डूबने वालों में तीन बच्चियां और दो बेटे हैं।
महिला की पहचान गोपीगंज थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी मंजूद यादव पत्नी मृदुल यादव उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। जबकि पांच बच्चों शिव शंकर(6) केशव प्रसाद(3), आरती(11), सरस्वती(7) और मातेश्वरी(5) के रूप में बताई गई है।
बच्चों के पिता मृदुल यादव ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से स्वस्थ है और समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम कैसे उठाया। वहीं बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि पति से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ऐसा निर्णय लिया।