गाजीपुर। गांव गुम्‍मा में खाना बनाते समय झोपड़ी में आग लगने से लाखों रुपये का समान जल कर राख हो गया। यह घटना जगीपुर थाना क्षेत्र की है।  बताया जा रहा है कि राजेश राम की बहन रात करीब नौ बजे झोपड़ी में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव से पाइप में आग लग गई। इस बीच झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके साथ फट गया।  हलांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। काफी मशक्‍कत के बाद गांवालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया