पटना : कैंसर से पीडि़त 13 वर्षीय एक बच्‍ची इलाज के दौरान मौत हो गई।  परिजनों ने डॉक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगा तो डॉक्‍टरों ने इसे गलत बताया। बच्‍ची का इलाज नवादा  जिले के सदर अस्पताल में चल रहा था। मृतका की पहचान गुडि़या के रूप में हुई है। 
गुड़िया के पिता ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन के नाम पर डॉक्‍टरों ने जिस सिलिंडर को लगाया गया, वह खाली था। उसके बावजूद ऑक्सीजन की खानापूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि बच्ची को लगाया गया ऑक्सीजन मास्क भी  फटा हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप था कि  बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्टाफ द्वारा डॉक्टरों को इस बात से अवगत कराया गया कि ऑक्सीजन सिलिंडर खाली है। वहीं  सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया।