लखनऊ : देशभर में कोराना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के बची पति-पत्‍नी और वो का चौंकादेने वाला मामला सामने आया है।  यह मामला प्रदेश के मथुरा जिले का बताया जा रहा है। 
मामले के अनुसार महिला को जब पता चला  कि उसका पति नोएडा में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा है तो उसने खुद पति को फोन कर प्रेमिका के साथ घर आने को कहा। इसके बाद  युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। यहां आने पर पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई, जहां समझौता होने के बाद प्रेमिका को उसके घर भेजने की व्यवस्था कराई गई।