![]() |
| फोटो प्रतिकात्मक स्रोत सोशल साइट़स |
बलिया : कोरोना का खौफ और लॉकडाउन के कारण उपजी परेशानी के चलते दिल्ली से रिक्शा चला कर आठ दिन में दो लोग मांझी पहुंच गए।
दिल्ली में रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाले बिहार के समस्तीपुर के मुनेश्वर और प्रमोद का बैरिया में पुलिस सहायता केंद्र पर भोजन कराया गया। जलपान के बाद रिक्शा चलाते हुए वे बिहार के समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली में उनकी आमदनी ठप हो गई। पैसे खाने में खत्म हो गए और अंतत: अपना रिक्शा लेकर दिल्ली से समस्तीपुर के लिए निकल पड़े।
दोनों रिक्शा चालकों ने बताया कि कानपुर में किसी संस्था के लोगों ने उन्हें भोजन कराया था, उसके बाद रास्ते में कहीं कोई सहायता नहीं मिली। प्रति दिन 150 किमी के लगभग रिक्शा चलाकर यहां तक पहुंचे हैं।
