गाजीपुर : बरेजी गांव में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना थाना क्षेत्र गहमर के गांव बरेजी की बताई बताई जा रही है। बताया जा रहा है घटना के समय 20 वर्षीय छात्रा घर में अकेली थी। युवती के भाई ने बताया कि सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। जब वह घर लौटा तो दरवाजा बंद था। बार-बार बोलने के बाद घर का दरवाजा नहीं खुला। उसने दरवाजे के सुराख से अंदर झांका तो देखा कि उसकी बहन फंदे से लटक रही थी। लोगों ने बताया कि घर में माता-पिता के अलावा केवल भाई, बहन हैं। उसने किस कारण से आत्महत्या की है इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाल विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।
