थाना नोनहारा के गांव सुंडी में ग्रामीणों की ओर से मार गिराया गया तेंदुआ और मौके पर पहुंची पुलिस व लोग।
![]() |
| गांव सुंडी के लेखपाल द्वारिका प्रसाद और राजस्व निरीक्षक ओमकार लाल। |
प्राप्त सूूचना के मुताबिक नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव निवासी महेंद्र राजभर के ट्यूबवेल के नाली में रविवार को करीब 10बजे एक तेंदुआ सोया हुआं था। महेंद्र राजभर के दो लड़को ने तेंदुए को सियार समझ उस पर इट पत्थर चलाने लगें तत्पश्चात तेंदुए ने दोनो पर हमला कर दिया ।अपने दोनो बच्चो को बचाने के लिये महेंद्र तेंदुए से लड़ गये और शोर मचाने लगे शोर सुन तेंबुआ पोखरी के किनारे पतलो में छुप गया। शोर सुन ग्रामीण भी पोखरी पर इकट्ठा हो गये। वहीं कुछ ग्रामीणों ने नोनहरा थाने के साथ साथ सीओ कासिमाबाद को भी सुचीत कर दिया। वहीं सुसुंडी के लेखपाल द्वारिका प्रसाद व राजस्व निरीक्षक ओमकार लाल श्रीवास्तव तुरंत ही घटना स्थल पहुंच गये।
![]() |
| ग्रामीणाेे की ओर से मार गिराया गया तेंदुआ और तेंदुए के हमले में घायल युवक। |
तेंदुए ने किया दो लोगों को घायल
क्षेत्र के लेखपाल द्वारिका प्रसाद ने बताया की पतलो में छिपे तेंदुए ने ग्रामीणों द्वारा शोर सुन पतलो से बाहर निकल दो लोगों जो बेहद गरीब विनोद राम पुत्र लेदु राम पर हमला कर गेहूँ में छिप गया। वहां भी ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुन गेहूँ के खेत से निकल शमिम हैदर पुत्र शाहिद पर हमला कर दिया। इन दोनो को बचाने के लिये तेंदुए को ग्रामीणों ने मौके पर लाठी डंडे से वार कर मौत के नींद सुला दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षण ओंकार लाल ने अपनी जेब से तेदुएं हमले से घायल युवक विनोद राम के इलाज के लिए दो हजार रुपये दिए।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
मौके पर पहुंचे अधिकारी
गांव के लेखपाल द्वारिका प्रसाद ने बताया की मौके पर सीओ कासिमाबाद थानाध्यक्ष नोनहरा के साथ डीएफओ गाजीपुर भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गये थे। इनके साथ राजस्व निरीक्षक ओमकार लाल श्रीवास्तव व लेखपाल द्वारिका प्रसाद मौके पर मौजूद थे।


