यूनियन बैंक बाराचवर शाखा के बाहर लगी भीड़
रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) :कोरोना जैसे महामारी से बचने के लिए पुरे देश में लॉक डाउन लगा हुआं हैं।इस लॉक डाउन मे भी सरकार की तरफ से बैंक खोले गये हैं ।ताकि लोगो को  जरूरी चीज खरीदने के लिए बैक से पैसे उतार सके। वहीं सरकार ने सख्त आदेश दिया हैं की इन जरूरी प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराया जाय ।
बाराचवर बैंक पर दिखा सोशल डिस्टैसिग
बाराचवर युनियन बैंक पर  सोशल डिस्टैसिग का पालन करते हुए लोग नजर आये। बैंक में आये लोग एक मिटर की दुरी पर खड़े थें ।वहीं बैक प्रशासन ने बताया की बैंक के बाहर उपभोक्ताओं को लाइन में एक मिटर की दुरी पर खड़ा कराया जा रहां हैं। व बैंक के अंदर पांच लोगों को भेजा जा रहां हैं.ताकि लोगों में दुरी बनी रहें।
बैंक के बाहर हाथ धोने के लिए रखां गया हैंडवाश
बाराचवर युनियन बैंक के बाहर  बैंक प्रशासन की तरफ.से बैक में आये उपभोक्ताओं को हाथ धोने के लिए हैंडवाश भी रखां गया हैं।जिससे पैसे उतारने आये लोग हांथ धोकर बैंक के अंदर प्रवेश कर रहें हैं।बैंक मनेजर कुलदीप भास्कर ने बताया की बैंक में आये लोगो को सोशल डिस्टैसिग का पालन करने को कहां गया हैं।बैक में उन्ही लोगो को प्रवेश दिया जा रहां हैं ।जो सोशल डिस्टैसिग का पालन.कर रहें हैं।
यूनियन बैंक बाराचवर शाखा के बाहर लगी भीड़
पुलिस भी मुस्तैद
वहीं बैंक के बाहर पुलिस भी लोगों को सोशल डिस्टैसिग का पालन कराते हुए नजर आये ।बाराचवर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया की कुछ लोग बैंक के बाहर सोशल डिस्टैसिग का पालन नहीं करते ।जिसके लिए कभी कभी सख्ती दिखानी पड़ती हैं।