फोटो : सोशल साइट़स से

देवरिया : जिले में एक चौंकाने वाली खबर आई है।  यहां एक जेलर ने कैदी को रखने से इंकार कर दिया। मामला कुछ इस तरह है। 
दुष्‍कर्म के एक आरोपी को देवरिया जिले की भटनी पुलिस ने जेल छोड़ने आई अई थी। जांच के दौरान उसे कोरोना का संदिग्‍ध पाए जाने पर जेल प्रशासन ने रखने से इंकार दिया।  आननफानन में आरोपित व्‍यक्ति को  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का एक युवक भटनी की एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद लिया। 
भटनी पुलिस जब आरोपी युवक को जेल लेकर पहुंची तो जेल प्रशासन ने थर्मल जांच किया जिसमें वह कोरोना संदिग्ध पाया गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे  संदिग्ध मान  मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।