मुंबई।बालीबुड लगातार दुसरे दिन शोक में डूब गया है।बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67साल के उम्र मे निधन हो गया ।
सूचना के मुताबिक ऋषि कपूर काफी लम्बे समय से बीमारी चल रहें थें।बुधवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर एन एच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली ।दिग्गज अभिनेता ऋषिकपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया की वो लम्बे समय से बीमार थे।
और उन्हें सांस लेने मे तकलीफ हो रही थी।कपुर परिवार ने बताया की पिछले साल ऋषिकपूर न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करा वापस लौटे थे।
बालीवुड लगातार दुसरे दिन शोक की लहर में डूब चुका हैं।आप को बता दे की बीते दिनो अभिनेता इरफान खान की भी बीमारी के वजहं से अस्पताल में मौत हो गई थी।
