कानपुर : कोरोना वायरस के कारण न जाने लोगों को कैसे-कैसे दिन देखने पड़ रहे हैं। जहां किसी को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है तो किसी को महंगे दाम पर खाने-पीने का सामान खरीदना पड़ रहा है। वहीं किसी को रसोई गैस के लिए पसीने बहाने पड़ रहे हैं। ताजा बामाला कानपुर के मसवानपुर का है। यहां रसोई गैस लेने के लिए एक महिला को 8 किमी पैदल चलना पड़ा। मामले के अनुसार एक महिला रीता के घर में चार दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया। लॉकडाउन में कोई सवारी न मिलने की वजह से वह शनिवार को अपने घर से चार किलोमीटर पैदल चलकर लखनपुर में गुरुदेव चौराहे के पास स्थित गैस एजेंसी पहुंची।
वहां उन्होंने 31 मार्च को बुक कराए सिलिंडर के बारे में जैसे ही पूछा तो स्टाफ ने भगा दिया। उनके मुताबिक एजेंसी से जब सिलिंडर की डिलीवरी के लिए संपर्क किया तो वहां बैठी महिला ने डांट दिया। कहा जाओ, जब नंबर आएगा तब सिलिंडर घर पहुंच जाएगा। रीता के मुताबकि घर पर सिलिंडर खत्म होने के कारण वह किसी तरह कागज और लकड़ियों से खाना बना रहीं हैं।
