• गांव सिंघनी में आरोपी बना रहे थे कच्‍ची शराब, लाहन और अन्‍य सामान बरामद
  •  दो दिन पहले ढोटारी में भी पुलिस ने की थी कार्रवाई, बरामद हुई शराब  


रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) : एक तरफ देश में कोरोना जैसे महामारी से लॉक डाउन लगा हैं।  वहीं अपराधी इस महामारी से डरे बिना अपराध करने में लगे हुए हैं।  वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध जैसे महामारी सें लोगों को बचाने के लिए अपराधियों को सलाखों में क्वारंटिन कर रहीं हैं। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के  बरेसर पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी हैं। प्राप्त सुचना के मुताबिक बरेसर पुलिस ने बुधवार को करीब 6:00बजे 30लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं
तीस लीटर कच्ची शराब बरामद
बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया की मुखबिर से सुचना मिली की सिंहनी गांव में संदिग्ध कार्य हो रहें हैं । सुचना मिलते ही अपनी पुरी टीम के साथ जिसमे थानाध्यक्ष संजय मिश्र, सुधीर शुक्ला,अवधेश राणा,अभीषेक यादव ,दिवाकर सिंह,रमेश यादव,एस आई जितेन्द्र उपध्याय,व महिला कांस्टेबल के साथ मुखबिर द्वारा बताये चिन्हित जगह पहुच देखा कि एक व्यक्ति कुछ हरकत कर रहां हैं । जो संदिग्ध लगां और पुलिस को देख भागने लगां तभी पुलिस टीम ने सिंहनी निवासी  हरिश्चन्द्र को  धर दबोचा उसके पास.से तीस लीटर कच्ची शराब लाहन व शराब बनाने का समान बरामद हुंआ। जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया ।थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया की आरोपी पर निम्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
बरेसर पुलिस को मिली दूसरी कामयाबी
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें,अभियान के तहत जिले के बरेसर पुलिस को लगातार ये दुसरी कामयाबी मिली हैं। उलेखनीय हैं कि बरेसर पुलिस ने कुछ दिन पहले ढोटारी बागिचे से एक व्यक्ति को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा था। जिले की बरेसर पुलिस ने लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ।पुलिस को दूसरी सफलता मिली हैं। वहीं बरेसर थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहां की अपराधियों के विरुद्ध ऐसे अभियान लगातार चलता रहेंगा।