![]() |
| सांकेतिक फोटो |
गाजीपुर : कोटा से आए विद्यार्थियों में से एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। छात्रा की जांच रैपिड डायग्नोस्टिक किट से की गई थी। हलांकि छात्रा का एक सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। उल्लखनीय है राजस्थान के कोटा से 211 विद्यार्थियों को गाजीपुर लाया गया था। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि दूसरी रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना संक्रमित माना जाएगा। फिलहाल छात्रा को सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा उस छात्रा के साथ बस में आए कुल 25 छात्रों, दो पुलिसकर्मियों और एक बस चालक को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएमओ डॉ: जीसी मौर्या ने बताया कि प्रथम जांच में पॉजिटिव आ जाने के बाद से छात्रा को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, सही स्थिति का पता बीएचयू की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
