लखनऊ : आगरा शहर इन दिनों कोरोना वायरस का बड़ा हॉटस्‍पॉट बन चुका है।  यहां एक 23 दिन का बच्‍चा कोरोना संक्रमित पाया गया।   जबकि, उसके माता-पिता की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है। बताया जा रहा है कि बच्‍चे का दादा जमातियों के संपर्क में आया था, जिससे यह वायरस बच्‍चे तक पहुंच गया।  अब डॉक्‍टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्‍चे की देखरेख और और उसके इलाज की है। हलांकि सुरक्षा उपकरों के साथ बच्‍चे की मां उसकी देखरेख कर रही है।  बताया जा रहा है कि बच्‍चे की मां को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है और वह नर्सों के देखरेख में बच्‍चे को दुग्‍धपान करवा रही है। 
बच्‍चे के परिजनों ने बताया कि उसके दादा मस्जिद में जाते थे। जहां कई जमाती भी आए थे। उनके संपर्क में आने से दादा संक्रमित हो गए।