प्रतिकात्‍मक

गाजीपुर। जमातियों को आश्रमय देने के आरोप में  शहर कोतवाली पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी लोगों पर देहरादून एवं सहारनपुर से दिलदारनगर में एक जमात में आए 11 जमातियों को आश्रय देने का आरोप है।  बताया जा रहा है कि ये सभी जमाती दिलदारनगर में जमात समाप्त होने के बाद बिना सूचना के गाजीपुर स्थित एक मस्जिद में रुके थे। पुलिस ने उनको साथ लेकर आए तीन लोगों को और पकड़ा। जांच के बाद तीन लोगों के पाजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने सभी को संरक्षण देने के मामले में बाइस लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कर्रावाई शुरू कर दी है।