![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
गाजीपुर : अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो 11 जमातियों को जेल भेजा जा सकता है। ये सभी जमाती दिलदारनगर के हैं। इन सभी पर देहरादून और सहारनपुर से आए जमातियों की सहायता करने के आरोप में थाना सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। इस समय ये सभी जमाती हमीद सेतु पास एक अस्पताल के क्वारंटीन केंद्र में रखे गए हैं।
सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि जमातियों को कोरंटाइन किया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है, अगर रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।दो अप्रैल को इन्हें गाजीपुर लाया गया और इनकी पहली सैंपलिंग की गई। इसके बाद इन पर बाहरी लोगो को शरण देने, लॉक डाउन तोड़ने और अन्य मामलों को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
