स्रोत : सोशल साइट्स

देहरादून : जहां पूरी दुनिया कोरोना के डर से सहमी हुई है। वहीं हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जो इसके मजाक बना कर तरह-तरह के कमेंट और पोस्‍ट कर रहे हैं। इसी तरह का एक ताजा मामला देहरादून की देहराखास कॉलोनी में देखने को मिला।  यहां शराब के नशे में पहुंचा युवक खुद को कोरोना वायर बता कर हंगामा करने लगा। जब  लोगों ने उसे समझाने की कोशिश करते तो वह खुद को जिंदा कोरोना वायरस बताया और कहा कि वह उन्‍हें मार देगा। 
यही नहीं अर्धनग्न हालत में इस शराबी युवक ने खुद को कोराना बताते हुए सड़क पर जम कर हंगामा किया। हलांकि लोगों ने उसे समझाबुझा कर घर भेज दिया।