वाराणसी : यहां एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली खबर आई है। नव विवाहित पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने ब्लेड से खुद की गर्दन की नस काट ली। हलांकि कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामले के अनुसार जंसा थाना के गांव बरेमा निवासी 22 वर्षीय युवक की शादी 13 मार्च को हुई थी। शनिवार को उसकी पत्नी की विदाई कराने के लिए मायके के लोग आ गए, लेकिन युवक नही चाहता था कि उसकी पत्नी मायके जाए। इसे लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी भी हुई। फिर भी घरवालों ने पत्नी की विदाई कर दी। इससे आहत युवक ने बगीचे में जा कर अपनी गर्दन पर ब्लेड से दो जगह वार कर खुदकशी की कोशिश की।
