![]() |
| फाइल फोटो स्रोत सोशल साइट्स। |
दिल्ली हिसां का आरोपी शाहरूख आखिर का उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली दंगों के दौरान के डंडा लिए दिल्ली पुलिस पर पिस्तौल ताने जिस शाहरूख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने घर दबोचा है है। फिलहाल शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। शाहरुख पर आरोप है कि २४ फरवरी को हिंसा के दौरान उसने पुलिस के सामने आठ राउंड फायरिंग की थी।
