रसड़ा (बलिया) : थाना कोतवाली रसड़ा के अखनपुरा मोड़ पर बदमाशों ने पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के भतीजा और वकील त्रिलोकी नाथ सिंह को गोली मार दी।  गोली लगने से त्रिलोकी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। जिन्‍हें आसपास के लोगों ने अस्‍पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि इस घटना को बाइक सवार तीन बदमाश अंजाम दिया। गोली वकील त्रिलोकीनाथ सिंह के कंधे में लगी है। आसपास के लोग उन्‍हें लेकर पहले रसड़ा के अस्‍पताल पहुंचे।  यहां से उन्‍हें डॉक्‍टरों ने सिविल अस्‍पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया है। 
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने घायल का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
मामले के अनुसार  मुड़ेरा गांव निवासी वकील त्रिलोकीनाथ सिंह  बाइक से रसड़ा तहसील जा रहे थे। अभी वह अखनपुरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा बांधे तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।