![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
बिजनौर(उत्तर प्रदेश) : चाकू से गला रेत की आठवर्षीय बहन की हत्या का आरोपी सौतेले भाइ्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी भाई की पहचान तालिब के रूप में हुई है।
किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजियान में 8 वर्षीय बच्ची तनु नादिया की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का खुलासा करते हुए सीओ सिटी बिजनौर कुलदीप सिंह ने बताया कि एसपी संजीव त्यागी के निर्देश पर किरतपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी सौतेले भाई तालिब को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि तालिब नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। जो चोरी चकारी की घटनाओं को भी अंजाम देता रहा है।आरोपी के चरित्र को लेकर उसकी मासूम बहन अपने भाई की शिकायत अपनी मां से करती थी। जिसको लेकर आरोपी भाई अपनी सौतेली बहन से नाराज था। आरोपी ने यह भी बताया कि मेरे मां-बाप के कोई भी लड़की ना होने के कारण उन्होंने अपने रिश्तेदारी में तनु को गोद में लिया था।आरोपी का कहना है कि उसकी सौतेली बहन उसकी हर बात मां से बता देती थी। जिसको लेकर उसने अपने बहन को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई थी। रात में जब उसकी मां एक शादी समारोह में शिरकत करने गई थी। तभी मौका पाकर तालिब ने अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्या के मामले में आरोपी तालिब सहित हत्या में इस्तेमाल किया चाकू को बरामद कर लिया है और पुलिस कातिल को जेल भेज रही है।
