![]() |
| गावं बाराचवर के श्री शिव मंंदिर प्रांगण में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अिर्पित करते सद्भावना क्लब के सदस्य। |
रजनीश मिश्र छोटे, बाराचवर (गाजीपुर) :विकास खण्ड बाराचवर के स्थानीय गांव बाराचवर के शिव मंदिर के प्रागण में सोमवार को सदभावना क्लब.के तत्वाधान में सैकड़ो की तादाद में युवाओ ने शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह ,राजगुरु , सुखदेव पंडित चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धांजली अर्पित कर दो मिनट का मौन भी रखा । वहां मौजूद वक्ताओं ने अपनी अपनी बात भी रखी।बताते चले देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए देश के वीर जवानो ने हस्ते हस्ते वीर जवानो ने फंसी के फन्दो को अपने गले लगा लिया था। आज ही के दिन देश के तीन वीर सपूतों को 23मार्च 1931 को गोरी सरकार ने फांसी दे दिया था ।
![]() |
| सद्भावना क्लब के सदस्य। |
इन्होंने रखे विचार
इसी दिन को याद करते हुएं बाराचवर के युवाओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दिया ।और उनके बतायें हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।सभा में मौजूद मनीष सिंह विक्कु ने शहीदों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुएं कहां की। अपने देश के वीर सपूतों की जीवनी को पढ़ना चाहिए। एवं कुछ सीखना चाहिए और कहां कि, इस कदर वाकिफ हैं।
-'कलम मेरे जज्बातों से, अगर मैं इश्क भी लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता हूं,
राज का हर एक कण मेरी गर्मी से, गतिमान हैं, मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आदत हैं।''
अंजनी कुशवाहा ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहां कि अपने देश के वीर सपूतों की जीवनी को पढ़ना चाहिए और कुछ उनसे सीखना चाहिए। 'आशु के हाथ बिक गया, मुस्कान दोस्तों, हरफूल अब
पड़ा हैं, लहूलुहान दोस्तों, हर चीज महंगी हो गई, इस महंगाई के दौर में, सस्ती है तो अपने वीर शहीदों की जान दोस्तों।'
सभा को संबोधित करते हुए । संजय पान्डेय ने कहां की हमें भी इन शहीदों के रास्ते चलना चाहिए और समाज के प्रति कुछ कर दिखाना चाहिए।वहींं बृजेश सिंह कुशवाहा ने भी इनके चरीत्र पर प्रकाश डाला और इनके बताये हुएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
वहींं 21मार्च शनिवार की रात सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को भी श्रद्धांजली दिया गया। इस सभा मे मौजूद यशवंत सिंह पत्रकार,हिमाशु सिंह,मनीष सिंह विक्कु, बृजेश सिंह कुशवाहा ने अपनी अपनी बाते रखीं।
![]() |
| कैंडल मार्च निकालते सद्भावना क्लब के सदस्य। |
येे रहे मौजूद
इस मौके पर सत्यप्रकाश पान्डेय, रिकू सिंह,अनिमेष पान्डेय, अभीषेक गुप्ता, संजय पान्डेय ,सुरज वर्मा, आनन्द सिंह,आशुतोष ,रवि,रजत सिंह,धनजीत,सबलू शर्मा, वृजेश पान्डेय, शिवम इत्यादि लोग मौजूद रहें।


